कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक सम्पन्न
- bySatendra Mishra
- 09 Feb 2026, 08:56 PM
- 4 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित सभी जिला विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने गेहूं खरीदी की प्रगति, धान उठाव की स्थिति, सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्रकरणों, श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, विभिन्न ऋण योजनाओं तथा पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेहूं खरीदी एवं धान उठाव के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रम विभाग एवं पेंशन से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर प्रदान करने के निर्देश दिए। संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि अभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। साथ ही अभियान के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने- अपने प्रभार क्षेत्र का नियमित भ्रमण करें।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
