केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क भारतीय किसानों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा
- bySatendra Mishra
- 09 Feb 2026, 12:15 AM
- 4 Mins
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क भारतीय किसानों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने कई भारतीय कृषि उत्पादों पर टैरिफ घटाकर शून्य कर दिया है।
उन्होंने कहा कि ट्रेड डील में भारतीय किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है और किसी भी मुख्य फसल, फल, डेयरी प्रोडक्ट या मसालों को अमेरिकी इंपोर्ट के लिए नहीं खोला गया है। इस समझौते के तहत अमेरिका में भारतीय सामानों पर टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है।
भोपाल में कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि देश और किसानों के हितों की रक्षा की जाए। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कृषि उत्पादों को डील से बाहर रखा गया है जो किसानों को प्रभावित कर सकते हैं।
उन्होंने साफ किया कि सोयाबीन, मक्का, चावल, गेहूं, चीनी, अनाज, पोल्ट्री, डेयरी प्रोडक्ट्स, केले, स्ट्रॉबेरी, चेरी, हरी मटर, दालें, तिलहन, इथेनॉल और तंबाकू जैसी चीजों पर कोई टैरिफ छूट नहीं है। अमेरिका से कोई भी लिक्विड या प्रोसेस्ड डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- मक्खन, घी, पनीर या चीज, इन्हें इंपोर्ट नहीं किए जाएगा और भारतीय मसाले सुरक्षित रहेंगे।
चौहान ने कहा कि अमेरिका ने कई भारतीय कृषि उत्पादों पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है, जिससे एक्सपोर्ट बढ़ा है, जबकि भारत ने अमेरिकी कृषि उत्पादों को ऐसी कोई छूट नहीं दी है। उन्होंने आगे कहा कि मसालों का एक्सपोर्ट काफी बढ़ा है और इस समझौते से महिलाओं को भी फायदा होगा।
उन्होंने बताया कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत ने नौ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन किए हैं और भी कई पर बातचीत चल रही है। उन्होंने इन्हें 2047 तक विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में मील का पत्थर बताया।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
