Follow Us:

जिले में डीजल, पेट्रोल, एवं एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति कराई जा रही सुनिश्चित खपत के अनुसार ही क्रय एवं भंडारण करने की आम नागरिकों से अपील

7d5a810c-87c3-4c96-b214-e122d059def8-1_all_19668

जिले में डीजल, पेट्रोल, एवं एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति कराई जा रही सुनिश्चित

खपत के अनुसार ही क्रय एवं भंडारण करने की आम नागरिकों से अपील

जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि जिले में डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी की आपूर्ति तथा नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों द्वारा लगातार जांच कर कार्यवाही की जा रही है। ऑयल कम्पनियों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जिले में डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।

जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपनी खपत अनुसार ही डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी का क्रय और भंडारण करें। अनावश्यक स्टॉक का संग्रहण नहीं करें। वर्तमान में जिले में डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ऑयल कम्पनियों के डिपो से नियमित रूप से आपूर्ति संचालित है। सोशल मीडिया एवं अन्य स्रोतों से डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी के संबंध में प्राप्त होने वाली भ्रामक जानकारियों पर ध्यान न दें और उनसे बचें

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।