जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना के जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है।
- bySatendra Mishra
- 22 Feb 2026, 07:37 PM
- 4 Mins
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना के जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है।
आज दोपहर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों को मार गिराया था। वहीं, शाम को एक और आतंकी को ढेर कर दिया। सैन्य अधिकारियों ने कहा तीसरे आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है।
ऑपरेशन त्रासी में जैश आतंकी सैफुल्लाह और उसके दो साथी ढेर हो गया है। हालांकि, आधिकारिक रूप से मारे गए आतंकियों की पहचान की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। आतंकियों के चेहरे बुरी तरह खराब होने के कारण पहचान न होने की बात कही जा रही है। माना जा रहा कि दो वर्षों से इलाके में सक्रिय पाकिस्तान आतंकी सैफुल्लाह व उसके साथ एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी मारा गया है।
बता दें कि किश्तवाड़ के दुर्गम इलाके में सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन ‘त्राशी-1’ के तहत हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन त्राशी-1’ शुरू किया था। यह इनपुट जम्मू‑कश्मीर पुलिस, आईबी तथा सेना के अपने स्रोतों से जुटाए गए थे। जिनमें क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी।
मुठभेड़ स्थल से युद्ध जैसे साजो-सामान बरामद किए गए हैं, जिनमें दो एके-47 राइफल शामिल हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है, ताकि किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की आशंका को खत्म किया जा सके। बता दें कि 19 जनवरी को ऑपरेशन त्राशी शुरू किया गया था और उसके साथ ही उस समय सेना का एक जवान भी बलिदान हो गया था और सात लोग घायल हुए थे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
