होली एवं धुरेडी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नरसिंहपुर पुलिस की अपील

1000578882

होली एवं धुरेडी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नरसिंहपुर पुलिस की अपील :
होली एवं धुरेडी के पावन पर्व पर समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि त्योहार को हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएँ। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
जबरन किसी पर रंग न डालें एवं हुड़दंग से बचें।
नशे की हालत में वाहन न चलाएँ।
डीजे/साउंड सिस्टम निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा में ही चलाएँ।
सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें।
किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
आइए, मिलकर होली एवं धुरेडी का पर्व सौहार्द, शांति और सुरक्षा के साथ मनाएँ।
नरसिंहपुर पुलिस

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।