गाडरवारा विधानसभा को 10 करोड़ की 6 नई सड़कों की सौगात, मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रयासों से गांवों और मजरा-टोलों का होगा कायाकल्प
- bySatendra Mishra
- 20 Aug 2026, 08:34 AM
- 4 Mins
गाडरवारा विधानसभा को 10 करोड़ की 6 नई सड़कों की सौगात, मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रयासों से गांवों और मजरा-टोलों का होगा कायाकल्प
नरसिंहपुर / गाडरवारा
नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। क्षेत्र के विकासशील विधायक और मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की कड़ी में गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से 6 महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति दी गई है।
अब मुख्य गाँवों के साथ-साथ मजरा और टोलों तक पक्की सड़कें पहुँचने से क्षेत्र के ग्रामीणों का आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।
स्वीकृत प्रमुख सड़कें और उनकी लंबाई:
- बाबई चीचली ब्लॉक: बैरागढ़ से राजीव नगर तक (0.90 किमी)
- साईंखेड़ा ब्लॉक: सिरसिरी से हरिजन टोला तक (0.62 किमी)
- साईंखेड़ा ब्लॉक: ढिगसरा से इंदिरा आवास टोला तक (1.40 किमी)
- साईंखेड़ा ब्लॉक: अजंदा रोड से मुआर टोला तक (3.40 किमी)
- साईंखेड़ा ब्लॉक: बरहटा से कहार टोला तक (1.45 किमी)
- साईंखेड़ा ब्लॉक: तूंमड़ा से काछी टोला तक (1.45 किमी)
क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल:
इन सड़कों के निर्माण से गाडरवारा विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों, मजरा और टोलों के रहवासियों को आवागमन में भारी राहत मिलेगी। लंबे समय से महसूस की जा रही सड़क की आवश्यकता पूरी होने पर क्षेत्र के नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित
- 25 August, 2026
- 5 Mins
