गाडरवारा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी 3.35 करोड़ की PMGSYकौडिया से लिलवानी सड़क; बारिश के बहते पानी में रेत-गिट्टी से भरे जा रहे गड्ढे,
- bySatendra Mishra
- 02 Jul 2026, 10:26 AM
- 6 Mins
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी 3.35 करोड़ की PMGSY सड़क; बारिश के बहते पानी में रेत-गिट्टी से भरे जा रहे डामल रोड के गड्ढे,
नरसिंहपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़कों की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी का एक बड़ा मामला नरसिंहपुर जिले से सामने आया है। कोड़िया से लिलवानी तक जाने वाली 7.35 किलोमीटर लंबी डामर सड़क निर्माण के मात्र दो साल के भीतर ही पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क के निर्माण में शुरुआत से ही भारी भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके कारण पहली कुछ बरसातों में ही सड़क की गिट्टी पूरी तरह उखड़ गई।
विवाद तब और बढ़ गया जब वर्तमान में हो रही झमाझम बारिश के बीच, बहते पानी में ही ठेकेदार द्वारा सीमेंट, रेत और गिट्टी मिलाकर गड्ढों को भरने की 'खानापूर्ति' की जाने लगी। ग्रामीणों ने मौके पर इसका कड़ा विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पानी के तेज बहाव में सीमेंट तुरंत बह रहा है और गिट्टी-रेत सड़क पर बिखर रही है, जो कुछ ही दिनों में फिर से बड़े गड्ढों का रूप ले लेगी। बारिश के मौसम में इस तरह की जा रही लीपापोती से शासन के लाखों रुपये पानी में बहाए जा रहे हैं।
दर्जनों बार जांच के बाद भी कार्रवाई शून्य
ग्राम वासियों का आरोप है कि इस घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की अब तक दसों बार जांच हो चुकी है। अभी महज एक हफ्ते पहले ही ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। उस दौरान भी ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेरकर शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि प्रत्यक्ष प्रमाणों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ठेकेदार पर किसी प्रकार की कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
करोड़ों का बजट और गारंटी अवधि में ही बदहाली
सड़क के आधिकारिक सूचना पटल (बोर्ड) के अनुसार, इस मार्ग (पैकेज क्रमांक: MP 26706) की कुल निर्माण लागत ₹3,35,89,100 (लगभग 3.35 करोड़ रुपये) है। इस सड़क का निर्माण 'मेसर्स मदनलाल एण्ड पार्टनर्स कं. करेली' नामक ठेकेदार द्वारा किया गया है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, इस सड़क की गारंटी कार्य की पूर्णता तिथि 28 नवंबर 2025 है और इसके अगले पांच वर्षों (27/11/2030) तक के रखरखाव (मैंटेनेंस) की जिम्मेदारी भी इसी एजेंसी के पास है। इसकी कार्यान्वयन एजेंसी म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (MPRRDA), पीआईयू क्र. नरसिंहपुर है।
उच्च स्तरीय शिकायत और आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यदि इस भ्रष्टाचार की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कर सड़क का नए सिरे से सही निर्माण नहीं कराया गया और दोषी ठेकेदार सख्त कार्रवाई हो
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा मंडी की शर्मनाक बदइंतजामी: टीन शेड के नीचे ही पानी-पानी हुई किसानों की उपज,
- 01 July, 2026
- 5 Mins
