गाडरवारा भारतीय सेना के दफ़ेदार जगदीश वैष्णव का नागरिक अभिनन्दन समारोह 4 अप्रैल को। शहर के समस्त संगठन करेंगे आत्मीय सम्मान।

1000618136

भारतीय सेना के दफ़ेदार जगदीश वैष्णव का नागरिक अभिनन्दन समारोह 4 अप्रैल को।

शहर के समस्त संगठन करेंगे आत्मीय सम्मान।

गाडरवारा। शहर की पावन भूमि जगदीश वार्ड में जन्मे जगदीश वैष्णव आत्मज श्री लालचंद्र मालती बाई वैष्णव जो भारतीय सेना के दफ़ेदार पद से सेवानिवृत्त हो रहे है। जिन्होंने 1999 में कारगिर युद्ध से प्रेरित होकर पिता जी बिना बताए सिर्फ मां को सूचित करते हुए भर्ती सेंटर में जबलपुर में चले गए थे। 2002 में चयन होने के उपरांत महाराष्ट्र के अहमद नगर में ट्रेनिंग उपरांत पहली पोस्टिंग पंजाब के अंबाला कैंट में ज्वाइनिंग ली। साथ ही राजस्थान के सूरतगढ, आंधप्रदेश के हैदराबाद सिकंदराबाद, महाराष्ट्र के अहमदनगर, हरियाणा के हिसार, जम्मू कश्मीर के अखनूर उत्तर प्रदेश के बबीना और ऑपरेशन सिंदूर में राजस्थान के जैसलमेर में सराहनीय सेवाएं दी। उन्होंने भारतीय सेना की 24 वर्ष की पूर्ण सेवा में अनेक सम्मान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया। 
    इस अवसर पर शहर की समस्त संस्था के माध्यम से हम सब उनका नागरिक अभिनन्दन 4 अप्रैल शनिवार,रात्रि 7 बजे से स्थान अपना पैलेस में किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी,नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पूर्व विधायक साधना स्थापक,वरिष्ठ पत्रकार अरुण सक्सेना,जिला संयोजक ब्राह्मण महासभा नागेन्द्र त्रिपाठी एवं कार्यक्रम अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेंद्र श्रीवास्तव करेंगे। इस अवसर पर आयोजक साईं श्रद्धा सेवा समिति संस्थापक आशीष राय एवं अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया ने गणमान्य नागरिकों एवं शहर की सामाजिक संस्थाओं से उपस्थिति की अपील की है।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।