ऑपरेशन FACE” का बड़ा धमाका: 455 फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाला आरोपी गिरफ्तार,
- bySatendra Mishra
- 02 Apr 2026, 08:30 PM
- 4 Mins
ऑपरेशन FACE” का बड़ा धमाका: 455 फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाला आरोपी गिरफ्तार,
साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन F.A.C.E.” (Facial Authentication Compliance Enforcement) के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों और चेहरे के दुरुपयोग से सिम कार्ड एक्टिवेट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे एक बड़े अवैध सिम नेटवर्क का खुलासा हुआ है
पुलिस के अनुसार, थाना गोटेगांव क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी विनय सिलावट (28 वर्ष) ने अपने एक साथी के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों और अपने चेहरे का इस्तेमाल करते हुए 455 सिम कार्ड एक्टिवेट कराए थे। आरोपी के खिलाफ धारा 419, 468, 471 भादवि एवं 66 (सी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है
आरोपी पहले लोगों के आधार कार्ड, फोटो जैसे पहचान दस्तावेज धोखे से जुटाता था, फिर सिम विक्रेताओं के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराता था। इसमें वह खुद का चेहरा इस्तेमाल कर फेशियल ऑथेंटिकेशन पूरा करता, जिससे सिस्टम में सिम वैध रूप से एक्टिवेट हो जाता था
नरसिंहपुर पुलिस ने इस अभियान के तहत अब तक 1232 फर्जी सिम कार्डों का खुलासा किया है। इससे पहले ठेमी थाना क्षेत्र के रंजीत सिंह पटेल के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस को जांच में एक संगठित नेटवर्क के संकेत मिले हैं, जिसकी पड़ताल जारी है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य फर्जी पहचान से जारी सिम कार्डों को चिन्हित कर निष्क्रिय करना और साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ना है। इस कार्रवाई को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
ऑपरेशन FACE” का बड़ा धमाका: 455 फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाला आरोपी गिरफ्तार,
- 02 April, 2026
- 4 Mins
नरसिंगपुर करकबेल मे नयी शराब दुकान अवासीय क्षेत्र मे खोलने का जनता ने किया विरोध
- 02 April, 2026
- 2 Mins
चंद घंटों में लूट का पर्दाफाश: नरसिंहपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, पूरा माल बरामद,
- 01 April, 2026
- 3 Mins
एक अप्रैल को नरसिंहपुर नगर में 851 जवारों की निकलेगी शोभायात्रा प्रशासन अलर्ट
- 31 March, 2026
- 5 Mins
