कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जनसुनवाई में आए श्री बुद्धू सिंह को मौके पर मिली कान की मशीन 75 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई
- bySatendra Mishra
- 13 Jan 2026, 06:24 PM
- 3 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जनसुनवाई में आए श्री बुद्धू सिंह को मौके पर मिली कान की मशीन
75 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाईमंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में गोटेगांव तहसील के ग्राम कूसीवाड़ा के श्री बुद्धू सिंह अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। कम सुनाई देने पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मौके पर ही कान की मशीन देने के लिए उप संचालक सामाजिक न्याय को निर्देशित किया। कलेक्टर के निर्देशन में जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केन्द्र में परीक्षण कराया गया। इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनसुनवाई में मौके पर ही श्री बुद्धू सिंह को कान की मशीन प्रदान की।
जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 75 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उन आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
कलेक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहेटा व आरोग्यम स्वास्थ्य केन्द्र सिलवानी का निरीक्षण
- 23 January, 2026
- 3 Mins
गणतंत्र दिवस पर नरसिंहपुर में प्रदेश के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह फहराएंगे ध्वज
- 23 January, 2026
- 3 Mins
भोपाल - स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, आईवीएफ सेंटर और सोनोग्राफी केंद्र को किया सील
- 23 January, 2026
- 4 Mins
मां और 3 साल की बेटी के आत्महत्या मामले में, तीन आरोपी पति, ससुर और सास गिरफ्तार
- 22 January, 2026
- 4 Mins
मानवता की मिसाल बनी गाडरवारा पुलिस, भटककर पहुँचे 7 वर्षीय नाबालिग को सकुशल परिजनों से मिलाया
- 22 January, 2026
- 4 Mins
