Follow Us:

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर इस हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपने लोगों को खोने का दुख और पीड़ा आज भी हर भारतीय के दिल में है....

1000645385

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर इस हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपने लोगों को खोने का दुख और पीड़ा आज भी हर भारतीय के दिल में है।

X पर एक पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज के दिन, हम पिछले वर्ष पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। अपनों को खोने का दुख और पीड़ा आज भी हर भारतीय के हृदय में बसी है। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है, जिसके विरुद्ध हमें एकजुट होकर लड़ना और उसे पराजित करना होगा। भारत आतंकवाद और उसे पनाह देने वालों के खिलाफ अपनी ज़ीरो टॉलरेंस नीति जारी रखेगा।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।