15 लाख के सामुदायिक भवन में भ्रष्टाचार की दरारें, निर्माण के कुछ समय बाद ही दीवारों में पड़े क्रैक घघरौला कला पंचायत में सरपंच-सचिव की मिलीभगत के आरोप, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
- bySatendra Mishra
- 23 Apr 2026, 01:19 PM
- 3 Mins
15 लाख के सामुदायिक भवन में भ्रष्टाचार की दरारें, निर्माण के कुछ समय बाद ही दीवारों में पड़े क्रैक
घघरौला कला पंचायत में सरपंच-सचिव की मिलीभगत के आरोप, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
नरसिंहपुर। जनपद पंचायत चावरपाठा अंतर्गत ग्राम पंचायत घघरौला कला के नर्मदा घाट लिगा में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही समय बाद भवन की दीवारों में कई जगह गहरे क्रैक दिखाई देने लगे हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक भवन निर्माण में सरपंच और सचिव की मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण भवन समय से पहले ही जर्जर होने लगा। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद भवन की हालत खराब होना पंचायत स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं की ओर इशारा करता है।
जब इस संबंध में पंचायत सचिव अरविंद यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। सचिव की चुप्पी ने ग्रामीणों के संदेह को और गहरा कर दिया है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सार्वजनिक धन के दुरुपयोग पर रोक लग सके।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
