Follow Us:

नरसिंगपुर मासूम बिटिया की मौत पर बवाल, पिता ने थाने में दी शिकायत

1000630239

मासूम बिटिया की मौत पर बवाल, पिता ने थाने में दी शिकायत

नरसिंहपुर। मासूम बच्ची शुभी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शुभी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिवार ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

मृतका के पिता ने इस पूरे मामले में जगदीश हॉस्पिटल के खिलाफ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की मौत सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और लोगों ने न्याय की मांग करते हुए विरोध भी जताया। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने लाने का आश्वासन दिया गया है।

न्याय की मांग को लेकर लोगों में आक्रोश, प्रशासन पर बढ़ा दबाव

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।