मासूम की मौत या हॉस्पिटल की लापरवाही नरसिंहपुर में 3 साल की बच्ची की जान गई, जगदीश हॉस्पिटल पर लगे गंभीर आरोप
- bySatendra Mishra
- 12 Apr 2026, 08:51 PM
- 3 Mins
मासूम की मौत या हॉस्पिटल की लापरवाही? नरसिंहपुर में 3 साल की बच्ची की जान गई, जगदीश हॉस्पिटल पर लगे गंभीर आरोप
नरसिंहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला बीते दिनों सामने आया है, जहां इलाज के दौरान 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई घटना के बाद परिजनों ने नरसिंहपुर स्थित जगदीश हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही और गलत इलाज के आरोप लगाए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है
जानकारी के अनुसार बच्ची को मामूली बुखार होने पर परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में बच्ची को भर्ती कर लगातार इंजेक्शन और ड्रिप दी जाती रही। हालत बिगड़ने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने बिल बढ़ाने के उद्देश्य से अनावश्यक रूप से बच्ची को भर्ती किया और इलाज के नाम पर लापरवाही बरती। उनका कहना है कि उनकी मासूम बेटी को गलत इलाज के चलते जान गंवानी पड़ी
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला परिवार ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है परिजनों के अनुसार कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा
फिलहाल इस मामले को लेकर नरसिंहपुर जिले में चर्चा तेज है और सभी की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री सड़क: कोड़िया से लिलवानी मार्ग बना हादसों का आमंत्रण,
- 01 September, 2026
- 5 Mins
गाडरवारा: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाली गई जन आक्रोश रैली
- 27 August, 2026
- 2 Mins
गाडरवारा में प्रशासन को खुली चुनौती: सील होने के बावजूद फिर से खुली 'शिफा फार्मेसी'
- 25 August, 2026
- 6 Mins
