केरल: 5 साल तक पेट दर्द से जूझती रही, सर्जरी के दौरान रह गई थी कैंची MRI में खुलासा हुआ कि 5 साल पहले हुई सर्जरी के दौरान उसके पेट में कैंची ही छूट गई थी
- bySatendra Mishra
- 20 Feb 2026, 03:32 PM
- 3 Mins
केरल: 5 साल तक पेट दर्द से जूझती रही, सर्जरी के दौरान रह गई थी कैंची
◆ MRI में खुलासा हुआ कि 5 साल पहले हुई सर्जरी के दौरान उसके पेट में कैंची ही छूट गई थी
◆ कई अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद ये सच्चाई सामने आई, इससे मेडिकल लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं
केरल में अलाप्पुझा जिले के पुन्नाप्रा से एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है. इलाके की रहने वाली उषा जोसेफ के पेट के अंदर एक सर्जिकल कैंची (आर्टरी फोरसेप्स) मिली. 5 साल पहले महिला की एक सर्जरी हुई थी और तब से ही ये इंस्ट्रूमेंट उसके पेट में था.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उषा जोसेफ की मई 2021 में वंदनम स्थित अलाप्पुझा मेडिकल कॉलेज में गर्भाशय फाइब्रॉइड निकालने के लिए सर्जरी हुई थी. उसके बेटे शिबिन ने बताया कि सर्जरी के बाद से ही उषा के पेट दर्द में दर्द था.
पीड़िता के बेटे का आरोप है कि उन्होंने कई बार उसी अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया, जहां उषा की सर्जरी हुई थी. लेकिन दर्द की वजह पता नहीं चल पाई. जब उषा ने एक डॉक्टर की सलाह पर गुर्दे की पथरी होने के शक में एक्स-रे करवाया, तो उसके पेट में आर्टरी फोरसेप्स होने का पता चला.एक्स-रे में कथित तौर पर एक आर्टरी फोरसेप्स दिखाई दिया देने पर डॉक्टरों ने अगले हफ्ते इसे निकालने की सलाह दी. ऐसे में उषा जोसेफ को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया.
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
