जिले के 202 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 5 वीं व 8 वीं की परीक्षा प्रारंभ

1000496766

जिले के 202 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 5 वीं व 8 वीं की परीक्षा प्रारंभ

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा निर्धारित समय सारणी अनुसार कक्षा 5 वीं व 8 वीं की वार्षिक परीक्षा जिले के 202 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभ हुई। कक्षा 5 वीं में हिन्दी, अंग्रेजी व उर्दू और कक्षा 8 वीं में सहायक वाचन सहित हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू की वार्षिक परीक्षा सम्पन्न हुई।

       जिले में बनाए गए 202 परीक्षा केंद्रों में कक्षा पांचवीं के 17 हजार 747 परीक्षार्थियों में से 17 हजार 697 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं कक्षा आठवीं के 16 हजार 622 परीक्षार्थियों में से 16 हजार 501 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 121 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

       पर्यवेक्षकों द्वारा केंद्र पर व्यवस्थित निर्धारित कक्ष में अनुक्रमांक अनुसार बैठने में सहयोग किया गया। करेली जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत परीक्षा केंद्र शासकीय हाई स्कूल रांकई में कक्षा पांचवीं में 56 एवं कक्षा 8 वीं 36 छात्र- छात्राओं द्वारा प्रथम भाषा उर्दू माध्यम का प्रश्नपत्र हुआ।

       डाइट प्राचार्य श्री राजीव किशोर श्रीवास्तव, जिला परियोजना समन्वयक श्री मनीष चौकसे, एपीसी श्री समीर त्यागी, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री ओपी राय, बीएसी श्री ब्रजेश नेमा ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। समस्त संस्था प्रभारी को पालक से संपर्क कर परीक्षार्थियों को परीक्षा शतप्रतिशत उपस्थिति के लिए निर्देशित किया गया। परीक्षा के सफल संचालन में सभी केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों द्वारा परीक्षा को सुचारू संचालित किया गया।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।