मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलों में आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ने के संकेत हैं

7d5a810c-87c3-4c96-b214-e122d059def8-1_all_19668

23 मार्च: मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलों में आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश पर किसी भी प्रभावी सिस्टम का असर नहीं है, जिसके चलते मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी जेट स्ट्रीम मध्य भारत के ऊपर बह रही है, जिससे गर्म और सूखी हवाएं चल रही हैं। इसका असर यह है कि दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और कई जिलों में तेज गर्मी महसूस होने लगी है।

IMD के अनुसार मालवा-निमाड़ जिसमें इंदौर, खरगोन, धार शामिल हैं, यहां तापमान तेजी से बढ़ेगा। इसी प्रकार बुंदेलखंड के सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ में भी गर्मी का असर तेज रहेगा। ग्वालियर-चंबल और रीवा-शहडोल संभाग में भी शुष्क और गर्म मौसम बना रहेगा।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।