समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने सदन में निजी स्कूलों द्वारा महंगी किताबों और यूनिफॉर्म की मनमानी कीमतों का मुद्दा उठाया
- bySatendra Mishra
- 29 Mar 2026, 06:28 PM
- 2 Mins
समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने सदन में निजी स्कूलों द्वारा महंगी किताबों और यूनिफॉर्म की मनमानी कीमतों का मुद्दा उठाया. उन्होंने अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी करने और निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें अनिवार्य करने पर रोक लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट अपने किसी खास बुक सेलर को निर्धारित कर देते हैं जहां से किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर किया जाता है इसका मध्यमवर्गीय अभिभावकों पर भार पड़ता है. सांसद ने मांग की कि निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों को अनिवार्य करने पर रोक लगाई जाए.
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
पत्रकारो की सुरक्षा कल्याण की नीति बनाय सरकार BJP सासद दर्शन सिह चौधरी ने की माग
- 27 March, 2026
- 2 Mins
