फीस की ‘लूट’ और किताबों का खेल परेशान अभिभावक,
- bySatendra Mishra
- 29 Mar 2026, 10:16 AM
- 3 Mins
फीस की ‘लूट’ और किताबों का खेल परेशान अभिभावक,
नरसिंहपुर जिले में निजी स्कूलों द्वारा बढ़ती फीस और मनमानी व्यवस्थाओं के खिलाफ अब आवाज तेज होती नजर आ रही है भाजपा नेता पवन पटेल ने मध्यप्रदेश के शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात कर निजी विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में बताया गया कि कई निजी स्कूल मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस एवं संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 एवं नियम 2020 का उल्लंघन कर लगातार फीस वृद्धि कर रहे हैं। इसके अलावा एनसीईआरटी पुस्तकों की जगह महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें अनिवार्य कर अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है
पवन पटेल ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया कि विद्यालयों द्वारा अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है, साथ ही विभिन्न नामों से अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है
उन्होंने सभी तहसील स्तर पर शीघ्र पुस्तक मेलों के आयोजन की भी मांग रखी, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके और पारदर्शिता बनी रहे
मध्य प्रदेश के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में मनाया गया 'काला दिवस'
- 08 October, 2026
- 3 Mins
लिलवानी में कच्चे रास्ते पर अतिक्रमण और कीचड़ से किसान परेशान, एसडीएम से सीमांकन व सुधार की मांग
- 06 October, 2026
- 4 Mins
नरसिंगपुर 8 करोड़ के शासकीय कॉलेज भवन साईखेडा में उद्घाटन के कुछ माह बाद दरारें
- 04 October, 2026
- 8 Mins
