प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने स्कूल चलें हम अभियान के तहत सांदीपनि एसडीएम स्कूल नरसिंहपुर में प्रवेशोत्सव 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
- bySatendra Mishra
- 01 Apr 2026, 12:27 PM
- 3 Mins
मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने स्कूल चलें हम अभियान के तहत सांदीपनि एसडीएम स्कूल नरसिंहपुर में प्रवेशोत्सव 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को किया। उन्होंने स्कूल की घंटी बजाकर प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया।
मंत्री श्री पटेल व अन्य अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर व पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं नि:शुल्क साईकिलों का वितरण किया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम को मंत्री श्री पटेल ने संबोधित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026 का सीधा प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, श्री सुनील कोठारी, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी व उनके अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
🚨 नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़: नरसिंहपुर में बासी खाना खाने से 12 बच्चे बीमार
- 03 November, 2026
- 2 Mins
नरसिंहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
- 01 November, 2026
- 8 Mins
🏏 शानदार जीत: रीवा संभाग ने फाइनल में ठोकी ताल, नर्मदापुरम को 9 विकेट से रौंदा!
- 27 October, 2026
- 2 Mins
मां नर्मदा के पावन तट पर गूंजेगा सीताराम नाम, 11 नवंबर से महायज्ञ का भव्य आयोजन
- 26 October, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य और रंगारंग शुभारंभ
- 23 October, 2026
- 5 Mins
