Follow Us:

नई सोच, नए संस्कार और नई उड़ान के साथ सुशुभारंभ न्यू मॉडर्न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के द्वितीय वर्ष के शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ गाडरवारा कौड़ियां चिरहखुर्द स्थित न्यू मॉडर्न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ

1000746111

नई सोच, नए संस्कार और नई उड़ान के साथ सुशुभारंभ

न्यू मॉडर्न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के द्वितीय वर्ष के शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

गाडरवारा। कौड़ियां चिरहखुर्द स्थित न्यू मॉडर्न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। नए सत्र के पहले दिन विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की मुस्कान, उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।

विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र सोनी एवं उप प्राचार्य आरती नौरिया सहित विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं का तिलक, पुष्प एवं शुभकामनाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्राचार्य शैलेन्द्र सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों के विकास का आधार है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ अध्ययन कर सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नए सत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों को प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालय के शिक्षकगणों ने भी विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ अध्ययन प्रारंभ करने का संदेश दिया।

नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय में आनंदमय एवं प्रेरणादायक वातावरण रहा तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।