नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर चोर गिरोह पकड़ाया स्टेशनगंज थाना पुलिस ने 7 चोरियों का खुलासा करते हुए शातिर चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया।
- bySatendra Mishra
- 09 May 2026, 05:52 PM
- 2 Mins
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर चोर गिरोह पकड़ाया
स्टेशनगंज थाना पुलिस ने 7 चोरियों का खुलासा करते हुए शातिर चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 22 लाख रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया है, जिसमें सोने-चांदी के जेवर एवं मोटर साइकिलें शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपी
कमलेश उर्फ मंगत चौधरी (19 वर्ष), निवासी करहैया
विशेष उर्फ भोला ठाकुर (19 वर्ष), निवासी ग्राम खमतरा
मनीष सोनी (45 वर्ष), निवासी गांधी वार्ड (जेवर खरीदने वाला)
गिरोह में 3 नाबालिग भी शामिल थे, जिन्हें अभिरक्षा में लिया गया है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
