मंदिर में मूर्ति तोड़ने की वारदात का खुलासा: नशे में धुत आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार,

1000614918

मंदिर में मूर्ति तोड़ने की वारदात का खुलासा: नशे में धुत आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, द

तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरेली में मंदिर में स्थापित मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया था, जबकि उसके दो साथियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह सूचना मिली कि मदनपुर के पास स्थित ग्राम बरेली में सड़क किनारे बने मंदिर की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति ने नुकसान पहुंचाया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय होकर साक्ष्य जुटाए और स्थानीय लोगों से पूछताछ की

जांच के दौरान पता चला कि घटना वाली रात मंदिर के पास कुछ लोग शराब का सेवन कर रहे थे। जानकारी जुटाने पर सामने आया कि ग्राम बरेली निवासी तुलसीराम ठाकुर अपने दो साथियों के साथ शराब पी रहा था। बाद में उसके साथी घर चले गए, जबकि तुलसीराम वहीं सो गया और नशे की हालत में उसने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी तुलसीराम ठाकुर को गांव के एक खेत से हिरासत में लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

घटना के समय आरोपी के साथ मौजूद कमलेश ठाकुर और रामसिंह ठाकुर के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।