नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ से 8 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर शोक जताया और मृतकों के लिए मुआवजे की घोषणा की है
- bySatendra Mishra
- 31 Mar 2026, 01:45 PM
- 3 Mins
नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ से 8 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर शोक जताया और मृतकों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र के मुताबिक श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रूपये एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये (कुल 06 लाख रूपये) मुआवजा देने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और वे इससे मर्माहत हैं। CM Nitish Kumar के निर्देश पर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये है तथा राहत एंव बचाव कार्य में जुटे हुये है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और उनकी समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शीतलाष्टमी के अवसर पर सुबह से ही शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। मंगला मेला के कारण भीड़ और बढ़ गई थी।
इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। इस हादसे में 8 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा महुआखेड़ा रेत खदान को लेकर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
- 03 June, 2026
- 4 Mins
नरसिंगपुर रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार: नामांतरण के बदले मांग रहा था घूस
- 01 June, 2026
- 5 Mins
