गाडरवारा नवीन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली शोभा यात्रा

1000669323

नवीन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली शोभा यात्रा 

​गाडरवारा। नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर मे अखिल कोटि ब्रह्माण्ड नायक परमाराध्य लाड़ले ठाकुर श्रीदेव अटल बिहारी लाल के नवीन विग्रह एवं श्रीदेव अटल बिहारी लाल युगल सरकार उत्सव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पंच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 3 मई से शुरू हो चुका है । इसी कार्यक्रम अंतर्गत 6 मई दिन बुधवार को शाम 5 बजे भव्य शोभा यात्रा श्री देव अटल बिहारी मंदिर से डीजे एवं ढ़ोल बाजे के साथ निकाली गईं जो नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई वापिस अटल बिहारी मंदिर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा के समापन पर मूर्तियों का घी से अभिषेक कर आरती की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे। विदित हो कि 7 मई को महास्नान, सहस्त्र धाराभिषेक शाम को 5 बजे हवन कुंड निर्माण व हवन, आरती एवं 8 मई को सुबह प्राण प्रतिष्ठा व भंडारा शाम 7 बजे से भोजराज धर्मशाला में होगा।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।