राज्यसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार कल नामांकन कर सकते हैं, बेटे निशांत बन सकते हैं डिप्टी सीएम: सूत्र

1000583213

 राज्यसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार कल नामांकन कर सकते हैं, बेटे निशांत बन सकते हैं डिप्टी सीएम: सूत्र

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि सीएम नीतीश कुमार कल सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उनके साथ रामनाथ ठाकुर भी जदयू उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरेंगे। पार्टी नेतृत्व की ओर से जदयू के प्रमुख नेताओं को नामांकन के दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर पर अब लगभग मुहर लग गई है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार भी नामांकन दाखिल करेंगे। आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के साथ ही बिहार में नए सिरे से सरकार गठन के फार्मूले पर मंथन शुरू हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल पटना में मौजूद रहेंगे और नामांकन के समय उपस्थित रह सकते हैं।

नामांकन के बाद नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक होने की संभावना है। इसी बैठक में नई सरकार के गठन के फार्मूले पर चर्चा होगी। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी का मुख्यमंत्री हो सकता है, जबकि जदयू को दो डिप्टी सीएम पद मिल सकते हैं।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।