जिस नीतीश कुमार को सीएम पद से हटाने के लिए सम्राट चौधरी ने कभी मुरेठा बांध कर संकल्प लिया था, वही नीतीश कुमार अब क्यों अपने हाथ से सम्राट चौधरी के माथे पर सत्ता की पगड़ी बांधना चाहते हैं
- bySatendra Mishra
- 24 Mar 2026, 07:05 AM
- 2 Mins
जिस नीतीश कुमार को सीएम पद से हटाने के लिए सम्राट चौधरी ने कभी मुरेठा बांध कर संकल्प लिया था, वही नीतीश कुमार अब क्यों अपने हाथ से सम्राट चौधरी के माथे पर सत्ता की पगड़ी बांधना चाहते हैं? नीतीश कुमार पुरानी बात कभी भूलते नहीं. पुरानी समस्याओं का वे बहुत खामोशी से 'उपचार' करते हैं. क्या सम्राट चौधरी को आगे बढ़ाने में भी कोई भेद है? भाजपा में उनके और भी करीबी नेता हैं, उनके बारे में वे कभी कुछ क्यों नहीं बोलते?
सम्राट चौधरी ने सितम्बर 2022 में अपनी मां के निधन के बाद मुरेठा बांधा था और संकल्प लिया था कि जब तक वे नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटा नहीं लेते, तब तक मुरेठा नहीं खोलेंगे. उस समय नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव के साथ मिल कर सरकार चला रहे थे. इसके कुछ दिनों के बाद नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव का साथ छोड़ कर भाजपा के साथ सरकार बना ली. उनको पद से हटाने के लिए मुरेठा बांधने वाले सम्राट चौधरी उनके अधीन उप मुख्यमंत्री बन गए.
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
सिवनी वायरल वीडियो मामला: सीएम डा.मोहन यादव का कड़ा एक्शन, ASP और SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- 18 November, 2026
- 3 Mins
