प्रदेश के विकास को समर्पित है मोहन सरकार का यह बजट

1000565240

प्रदेश के विकास को समर्पित है मोहन सरकार का यह बजट 

 भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने प्रस्तुत हुए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में जो बजट प्रस्तुत किया गया है। वह प्रदेश के विकास को समर्पित है। यह विकसित भारत 2047 के अंतर्गत विकसित एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का बजट है। आज प्रस्तुत बजट 438317 लाख करोड़ का है। जो अब तक प्रस्तुत बजट में सबसे बड़ा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की चार जाति गरीब, युवा, अन्नदाता व नारी को ळल्।छ से  रेखांकित किया है। मोहन यादव जी ने इसे आगे बढ़ाते हुए इसमें इंडस्ट्री और इन्फ्रास्ट्रक्चर को जोड़कर ळल्।छप्प् की संज्ञा दी है। बजट में जहां एक ओर अधोसंरचना के विकास के साथ साथ रोजगार के सृजन के लिए इडस्ट्रीयों को आकर्षित करने हेतु बजट में घोषणाएं की गई है। साथ ही नगरीय निकायों के आधारभूत विकास हेतु 5000 करोड़ की द्वारका योजना लाई गई है। जिससे शहरों का विकास हो सकेगा। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा यह वर्ष कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है इस हेतु किसानों की आय एवं उपज में वृद्धि हेतु बजट में विशेष प्रबंध किए गए है। साथ ही लाड़ली बहनाओं के लिए बजट में 24000 करोड़ का प्रबंध किया गया है। जो 2003 के कांग्रेस के साल भर के बजट से भी बड़ा है। उन्होने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बजट में प्रदेश की जनता पर किसी भी प्रकार का नया कर न लगाकर मध्यम व गरीब वर्ग को राहत प्रदान की गई है। बच्चों के शारीरिक विकास हेतु अब स्कूलों में मुफ्त दूध उपलब्ध कराया जायेगा साथ 15000 शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। 

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।