महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की नए उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं
- bySatendra Mishra
- 31 Jan 2026, 08:01 AM
- 2 Mins
महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की नए उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं। राकांपा नेता छगन भुजबल के अनुसार शनिवार को विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद उन्हें शाम को शपथ दिलाई जा सकती है। वह राज्य में इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी।
नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे राकांपा के फैसले से सहमत हैं और भाजपा व सरकार उसका पूरा समर्थन करेंगे। शुक्रवार को राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल, वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री छगन भुजबल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। चारों के बीच करीब एक घंटे बातचीत हुई।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
बजट 2026
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
