नरसिंगपुर व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में बढ़े कदम NVETA प्रतिनिधिमंडल ने श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल से की मुलाकात, दो दिन में पुनः होगी विस्तृत चर्चा
- bySatendra Mishra
- 12 Jun 2026, 08:41 PM
- 4 Mins
व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में बढ़े कदम
NVETA प्रतिनिधिमंडल ने श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल से की मुलाकात, दो दिन में पुनः होगी विस्तृत चर्चा
गाडरवारा। नवीन व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक महासंघ (NVETA) के प्रतिनिधिमंडल ने महिला मंडल प्रमुख अर्पणा शर्मा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन के श्रम एवं कल्याण मंत्री प्रहलाद पटेल से सप्रेम भेंट कर व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं श्रम नियमों के अनुपालन संबंधी महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल में नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष अनीता दीक्षित, भावना मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, योगिता चौबे, वर्षा पाठक, राहुल दुबे, रोहित दुबे, अजय मालवीय, सुरेंद्र चौधरी, विनय चौबे, अमित कुशवाहा एवं अभिनंदन डेहरिया की विशेष भूमिका रही।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने व्यावसायिक शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत प्रशिक्षकों की लंबे समय से लंबित समस्याओं एवं मांगों से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री प्रहलाद पटेल ने सभी बिंदुओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और आश्वस्त किया कि इन विषयों को शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विषय की गंभीरता को देखते हुए मंत्री श्री पटेल ने आगामी दो दिवस के भीतर पुनः विस्तृत चर्चा के लिए समय निर्धारित किया है। इस बैठक में अनुज भाई एवं पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल भी उपस्थित रहेंगे। मंत्री ने विशेष रूप से पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल से इस विषय के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझकर प्रशिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन देने का आग्रह किया है।
महासंघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि शासन के सकारात्मक रुख एवं सार्थक संवाद से व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षकों की समस्याओं का उचित एवं स्थायी समाधान निकलने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
