Follow Us:

नरसिंहपुर SDM कार्यालय तेंदूखेड़ा में पदस्थ रीडर सौरभ यादव को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

1000681110

जबलपुर/नरसिंहपुर:
आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए एक महत्वपूर्ण कार्रवाई संपन्न की गई। इस दौरान एसडीएम कार्यालय तेंदूखेड़ा में पदस्थ रीडर सौरभ यादव को 30,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक संजय राय, निवासी तेंदूखेड़ा, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कॉलोनी निर्माण के नक्शे की स्वीकृति हेतु आरोपी द्वारा अवैध रूप से 30,000 रुपये की मांग की जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन उपरांत ईओडब्ल्यू टीम ने योजनाबद्ध तरीके से 14 मई 2026 को जाल बिछाया। निर्धारित योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ग्रहण की, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
उक्त आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा 7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।