नरसिंगपुर जिले के गाडरवारा तहसील से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक नाबालिग के साथ हुई बर्बर घटना के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं
- bySatendra Mishra
- 26 Feb 2026, 02:50 PM
- 3 Mins
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक नाबालिग के साथ हुई बर्बर घटना के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
पूर्व दिनों गाडरवारा तहसील के ग्राम पंचायत कौड़ियां में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई बर्बरता के मामले में आज प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्ति की कार्रवाई की। पीड़ित नाबालिग के परिजनों की मांग पर 26 फरवरी 2026, गुरुवार को राजस्व विभाग, एसडीएम गाडरवारा, पुलिस प्रशासन और पंचायत की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की।
लेकिन कार्रवाई के दौरान आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-22 पर चक्का जाम कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि नाबालिग के साथ गलत करने वाले व्यक्ति ने सरकारी कानीभात भूमि पर अवैध रूप से मकान निर्माण किया है, जिस पर अभी तक सख्त कार्रवाई नहीं हुई।
“जब तक दोषी के अवैध मकान पर कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।”
फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। करीब दो घंटे से अधिक समय से चक्का जाम जारी है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और आंदोलन समाप्त होने के कोई संकेत नहीं मिल रहे।
प्रशासन हालात संभालने में जुटा है,
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
