नाग पंचमी पर ऐतिहासिक नागद्वारी कावड़ यात्रा: पंचमढ़ी से चौड़ागढ़ भूराभगत महादेव मंदिर तक निकलेगी भव्य पदयात्रा
- bySatendra Mishra
- 04 Aug 2026, 01:39 PM
- 5 Mins
नाग पंचमी पर ऐतिहासिक नागद्वारी कावड़ यात्रा: पंचमढ़ी से चौड़ागढ़ भूराभगत महादेव मंदिर तक निकलेगी भव्य पदयात्रा
छिंदवाड़ा।
पवित्र सावन माह और नाग पंचमी के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के ग्राम नेर के तत्वाधान में एक ऐतिहासिक नागद्वारी भव्य एवं विशाल कावड़ पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह विशाल पदयात्रा 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को पंचमढ़ी से प्रारंभ होकर चौड़ागढ़ भूराभगत महादेव मंदिर तक पहुँचेगी।
9 नदियों के पवित्र जल से होगा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
समिति के अध्यक्ष एवं हनुमान भक्त श्री जयकुमार नागवंशी जी ने बताया कि इस वर्ष प्रथम बार आयोजित हो रही इस कावड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु पवित्र माँ नर्मदा जी के जल सहित देश की नौ प्रमुख नदियों का जल लेकर कावड़ पदयात्रा करेंगे।
विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना
अध्यक्ष श्री जयकुमार नागवंशी के अनुसार, इस नागद्वारी यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत सहित संपूर्ण विश्व के कल्याण, सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करना है। धार्मिक आस्था और शिवभक्ति को समर्पित यह यात्रा पूरे उत्साह और अपार श्रद्धा के साथ आयोजित की जाएगी। इस भव्य आयोजन में मध्यप्रदेश के अलावा देश-विदेश से लाखों शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है।
घने जंगलों से गुजरकर चौड़ागढ़ पहुँचेगी यात्रा
कावड़ यात्रा का शुभारंभ पंचमढ़ी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात् श्रद्धालु "बम बम भोले", "हर हर महादेव" और "जय श्री राम" के जयघोष करते हुए पदयात्रा प्रारंभ करेंगे। निर्धारित दुर्गम व घने जंगलों से होते हुए यह यात्रा चौड़ागढ़ स्थित भूराभगत महादेव मंदिर पहुँचेगी, जहाँ भगवान भोलेनाथ का पवित्र जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर यात्रा का समापन होगा।
श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री जयकुमार नागवंशी जी ने देशभर के सभी श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन संकल्प में सहभागी बनने और यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
🚨 नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़: नरसिंहपुर में बासी खाना खाने से 12 बच्चे बीमार
- 03 November, 2026
- 2 Mins
नरसिंहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
- 01 November, 2026
- 8 Mins
🏏 शानदार जीत: रीवा संभाग ने फाइनल में ठोकी ताल, नर्मदापुरम को 9 विकेट से रौंदा!
- 27 October, 2026
- 2 Mins
मां नर्मदा के पावन तट पर गूंजेगा सीताराम नाम, 11 नवंबर से महायज्ञ का भव्य आयोजन
- 26 October, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य और रंगारंग शुभारंभ
- 23 October, 2026
- 5 Mins
