Follow Us:

एमपी के टीकमगढ़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। जहां यात्रियों से भरी बस अचानक पलट गई। घटना में 10–15 लोग घायल

1000644334

टीकमगढ़ एमपी के टीकमगढ़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। जहां यात्रियों से भरी बस अचानक पलट गई। घटना में  10–15 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है। बस इंदौर से टीकमगढ़ आ रही थी। तभी अचानक यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा टीकमगढ़-सागर रोड पर हुआ। जहां स्थित हनुमान मंदिर के पास यात्रियों की बस अचानक पलट गई। बताया जा रहा है कि बस क्रॉसिंग के दौरान असंतुलित होकर पलटी है। हादसे में बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में करीब 10 से 15 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें भी बताई जा रही हैं। घटना मंगलवार सुबह की बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी रविभूषण पाठक मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और यातायात को सुचारु कराया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव मदद देने की बात कही गई है।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।