कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई राजनैतिक दलों की बैठक
- bySatendra Mishra
- 21 Feb 2026, 05:52 PM
- 9 Mins
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई राजनैतिक दलों की बैठक
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर 2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया गया। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती देवंती परते, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में श्री विनोद श्रीवास्तव, श्री आनंद चौरसिया, श्री शब्बीर मंसूरी, एड. लक्ष्मी नायक मौजूद थे।
बैठक में अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 27 अक्टूबर 2025 प्रांरभ किया गया था, जिसके तहत 4 नवंबर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक सभी मतदाताओं के गणना फार्म, बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाताओं से फार्म भरवाकर प्राप्त किये गये।
बैठक में बताया गया कि कुल 8 लाख 69 हजार 587 मतदाताओं में से 8 लाख 23 हजार 833 मतदाताओं से भरे हुये गणना पत्रक प्राप्त हुये एवं 45 हजार 754 मतदाताओं से गणना पत्रक अवितरित/अप्राप्त रहे। इन 45 हजार 754 मतदाताओं में से 12 हजार 874 मतदाता मृत, 9 हजार 182 मतदाता अनुपस्थित, 20 हजार 534 मतदाता स्थानांतरित, 4 हजार 13 मतदाताओं की दोहरी प्रविष्टि तथा 151 मतदाता द्वारा अन्य कारणों से गणना पत्रक प्रस्तुत नहीं किये गये। निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाश 23 दिसम्बर 2025 को इन 45 हजार 754 मतदाताओं के नामों को नामावली से पृथक करते हुये कुल 8 लाख 23 हजार 833 मतदाताओं की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। नामावली के प्रारूप प्रकाशन उपरांत 9 हजार 656 ऐसे मतदाताओं के गणना पत्रक प्राप्त हुए, जिनके द्वारा अपना स्वयं, अपने पिता-माता का नाम विगत विशेष गहन पुनरीक्षण 2003 की मतदाता सूची में नहीं पाया गया। ऐसे मतदाताओं को सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदाताओं की व्यक्तिगत सुनवाई 9 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की जाकर 8 हजार 904 मतदाताओं को नामावली के अंतिम प्रकाशन में यथावत रखे जाने के लिए पात्र माना गया तथा 752 ऐसे मतदाताओं के नाम हटाये गये, जो मृत, अन्य जगह स्थानांतरित एवं दोहरी प्रविष्टि के पाये गये थे।
फोटो निर्वाचक नामावली का 23 दिसम्बर 2025 से लेकर 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्तियों की सुनवाई उपरांत शनिवार 21 फरवरी 2026 को अंतिम प्रकाशन जिले की चारों विधानसभा के मतदान केन्द्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में किया गया। अंतिम प्रकाशन उपरांत जिले की सभी चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 8 लाख 40 हजार 474 मतदाता हैं, जिसमें 4 लाख 34 हजार 541 पुरूष, 4 लाख 5 हजार 925 महिला व 8 अन्य मतदाता शामिल हैं।
बैठक में बतया गया कि 23 दिसम्बर 2025 से लेकर 22 जनवरी 2026 तक प्राप्त दावे- आपत्तियों का निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा निराकरण करने के उपरांत नामावली के प्रारूप प्रकाशन के बाद जिले में कुल 20 हजार 97 मतदाताओं के नाम नामावली में जोडे गये तथा 3 हजार 456 मतदाता जो मृत, स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्टि व अन्य कारणों से अनुपस्थित पाये गये उनके नाम नामावली से पृथक किये गये।
नामावली के प्रारूप प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 एवं नामावली के अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 के मध्य जिले की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामावली के प्रारूप प्रकाशन के दौरान जिले का जेण्डर रेशों प्रति हजार पुरूष मतदाता के विरूद्ध 932 महिला मतदाता से बढ़कर 934 महिला मतदाता हो चुका है। इसी प्रकार ईपी रेशों 66.07 से बढकर 77.79 हुआ है।
बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली में पात्र व्यक्तियों के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए एवं अपात्र व्यक्तियों के नाम नामावली से काटने का कार्य सतत रूप से जारी है। अभी भी ऐसे मतदाता जिनका नाम निर्वाचक नामावली में किसी कारणवश दर्ज नहीं करवा सकें है, वह नामावली के निरंतर चलने वाले अपडेशन के दौरान करा सकते हैं। बैठक में उपस्थिति सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा बीएलए- 2 द्वारा आयोग के इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग किया गया, जिसके लिये सभी दलों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
दादा गुरु महाराज का ग्राम भौरझिर आगमन
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
