कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने गाडरवारा में लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नवीन तहसील भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

1000560913

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने गाडरवारा में लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नवीन तहसील भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन के नक्शे का अवलोकन कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने पर जोर देते हुए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, एसडीएम गाडरवारा श्रीमती कलावती व्यारे और अन्य अधिकारी मौजूद रहे

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।