कलेक्टर की अध्यक्षता में नगर पालिका अधिकारियों एवं ठेकेदारों की संयुक्त बैठक सम्पन्न प्रगति नहीं होने पर नोटिस एवं जुर्माना लगाने के निर्देश
- bySatendra Mishra
- 19 Feb 2026, 07:00 PM
- 3 Mins
कलेक्टर की अध्यक्षता में नगर पालिका अधिकारियों एवं ठेकेदारों की संयुक्त बैठक सम्पन्न
प्रगति नहीं होने पर नोटिस एवं जुर्माना लगाने के निर्देश
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं नगरीय निकायों में संचालित निर्माण कार्यों के ठेकेदारों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अमृत 2.0, कायाकल्प अभियान तथा मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर ने जिन कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 15 दिवस के भीतर कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर संबंधितों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर कार्यों की सतत समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
