⬛ कल नरसिंहपुर दौरे पर प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व समीक्षा
- bySatendra Mishra
- 30 Jan 2026, 06:48 AM
- 4 Mins
कल नरसिंहपुर दौरे पर प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 30 जनवरी (शुक्रवार) को एक दिवसीय दौरे पर नरसिंहपुर आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान मंत्री श्री पटेल विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा शासकीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल प्रातः 9:30 बजे सर्किट हाउस नरसिंहपुर से प्रस्थान कर 9:40 बजे गांधी चौक पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे एवं नशामुक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
इसके पश्चात 10:00 बजे अमर ज्योति कॉम्प्लेक्स, बाहरी रोड नरसिंहपुर में ‘मिनीएचर कैफे एंड फाइन डाइनिंग’ का उद्घाटन करेंगे
11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में “नरोदही अधिग्रहण के अंतर्गत आने वाले ग्रामीणों के विस्थापन” विषय पर बैठक लेंगे
दोपहर 12:30 बजे डी.एम. पैलेस करेली में विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद 13:05 बजे पुरानी गल्ला मंडी करेली में विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) VB-G-RAM-G कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे
दोपहर 14:30 बजे ग्राम पंचायत रीछई में 108 कुंडीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विशाल संत समागम में सम्मिलित होंगे। 16:00 बजे ग्राम पंचायत हीरापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे
शाम को मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सैनिक सोसायटी शक्ति नगर जबलपुर पहुंचेंगे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
