इन्दौर तिलक नगर इलाके के घर में आग लगने से आठ लोग जिंदा जल गए

1000598620

इंदौर में बुधवार अल सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, तिलक नगर इलाके के प्रीति नगर में एक घर में आग लगने से आठ लोग जिंदा जल गए। हादसे में तीन गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शार्ट सर्किंग से हुआ जो पूरे घर में फैल गई। इस दौरान घर में रखें एलपीजी सिलिंडर फटने लगे और आग तेजी से फैल गई।

एसीपी कुंदन मंडलोई ने इस हादसे में मकान मालिक सहित आठ लोगों की जानकारी दी है। इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी हुई थी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। घर से आठ शवों को बाहर निकाला गया है। इसके साथ ही 6-7 सिलिंडर भी निकले हैं।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।