Follow Us:

⬛ इंदौर जल संकट पर उबाल, नरसिंहपुर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन

1000496766

⬛ इंदौर जल संकट पर उबाल, नरसिंहपुर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन
इंदौर में नगर निगम की गंभीर लापरवाही के चलते गंदा पानी पेयजल पाइपलाइन में मिलने से 14 से अधिक नागरिकों की दुखद मृत्यु एवं 150 से अधिक लोगों के गंभीर रूप से बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे को शासन की बड़ी असफलता बताया जा रहा है।

इस मामले में एक पत्रकार ने जनहित से जुड़े सवाल पूछे, तो मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई असंवेदनशील एवं अभद्र टिप्पणी को लोकतांत्रिक मूल्यों और पत्रकारिता की मर्यादा के विपरीत बताया गया। इसी के विरोध में नरसिंहपुर NSUI एवं जिला युवा कांग्रेस ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुतला दहन और इस्तीफे की मांग का ऐलान किया है।

दिनांक 04 जनवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे, सुभाष पार्क चौराहा, नरसिंहपुर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, SC/ST कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, झुग्गी-झोपड़ी कांग्रेस सहित कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठनों की संयुक्त भागीदारी रहेगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्दोष नागरिकों की मौत पर संवेदना जताने और दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय सवाल उठाने वाले पत्रकारों का अपमान करना बेहद निंदनीय है। जब तक पीड़ितों को न्याय और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।