गणतंत्र दिवस पर नरसिंहपुर में प्रदेश के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह फहराएंगे ध्वज
- bySatendra Mishra
- 23 Jan 2026, 08:30 PM
- 3 Mins
गणतंत्र दिवस पर नरसिंहपुर में प्रदेश के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह फहराएंगे ध्वज,
26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित मुख्य समारोह मध्य प्रदेश के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
वल्लभ भवन भोपाल से 23 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज फहराने हेतु मंत्रियों एवं राज्य मंत्रियों की जिलावार सूची में संशोधन किया गया है। उक्त संशोधित सूची में नरसिंहपुर जिले के लिए मध्य प्रदेश के मंत्री उदय प्रताप सिंह का नाम निर्धारित किया गया है
गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्य कार्यक्रम के दौरान परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन किए जाएंगे। प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्य प्रदेश के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे फायरिग बदमासो के बीच हुआ गेगवार
- 14 March, 2026
- 2 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों को सम्मानित किया
- 12 March, 2026
- 3 Mins
ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है
- 12 March, 2026
- 2 Mins
