Follow Us:

गाडरवारा लिलवानी आस्था के केंद्र झंडा वाले दादा महाराज मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, पवित्र मूर्ति चोरी;

1000222992

🚨 बड़ी खबर गाडरवारा लिलवानी
आस्था के केंद्र झंडा वाले दादा महाराज मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, पवित्र मूर्ति चोरी; ग्रामीणों में भारी आक्रोश
खबर 24 लाइव टीवी | लिलवानी
ग्राम पंचायत लिलवानी के  लिलवानी–कोठिया रोड स्थित प्रसिद्ध झंडा वाले दादा महाराज मंदिर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से दादा महाराज की पवित्र मूर्ति चोरी कर ले गए। धार्मिक आस्था से जुड़े इस मंदिर में हुई घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए मूर्ति चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
ग्रामीणों की दो टूक मांग
क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की पहचान की जाए, उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा दादा महाराज की मूर्ति को जल्द से जल्द ससम्मान बरामद कर मंदिर में पुनः स्थापित कराया जाए।
ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तत्परता दिखाता है और श्रद्धालुओं को उनकी आस्था का प्रतीक वापस कब मिलता है।
सबसे बड़ा सवाल: आखिर मंदिरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्या पुलिस प्रशासन आरोपियों तक पहुंचकर मूर्ति बरामद कर पाएगा?
खबर 24 लाइव टीवी — खबर सबसे पहले।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।