गाडरवारा में इंजेक्शन नशे का बढ़ता जाल, तीन युवक हिरासत में; सप्लायरों पर कार्रवाई की मांग तेज
- bySatendra Mishra
- 04 Jun 2026, 04:21 PM
- 6 Mins
गाडरवारा में इंजेक्शन नशे का बढ़ता जाल, तीन युवक हिरासत में; सप्लायरों पर कार्रवाई की मांग तेज
गाडरवारा। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में इंजेक्शन के माध्यम से किए जा रहे नशे का नेटवर्क लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। पुलिस द्वारा तीन युवकों को हिरासत में लिए जाने के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जानकारी के अनुसार तीनों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के चलते भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।
सूत्रों के अनुसार नगर के कई स्थान नशेड़ियों के जमावड़े और इंजेक्शन नशे के अड्डों के रूप में चर्चा में हैं। इनमें शासकीय सिविल अस्पताल के मुख्य द्वार के आसपास का क्षेत्र, अस्पताल कर्मचारियों के आवासों के पीछे का हिस्सा, कृषि उपज मंडी के पीछे स्थित शेड, पंचवटी कॉलोनी के पीछे गोदाम क्षेत्र तथा संस्कार पैलेस के पीछे का इलाका प्रमुख रूप से शामिल बताए जा रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इन स्थानों पर अक्सर संदिग्ध गतिविधियां देखी जाती हैं। कई बार सुनसान क्षेत्रों और झाड़ियों में युवाओं के नशा करने की जानकारी भी सामने आई है। मौके पर मिले इंजेक्शन और अन्य सामग्री ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं और किशोरों को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही है। नशे की लत के कारण अनेक युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और वे शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक जिम्मेदारियों से दूर होते जा रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई के बावजूद लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि आखिर नशे के इंजेक्शन युवाओं तक पहुंचाने वाला मुख्य सप्लायर कौन है। नागरिकों ने मांग की है कि केवल नशा करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय इस पूरे अवैध नेटवर्क के संचालकों, सप्लायरों और तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि समय रहते इस बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो यह सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर संकट का रूप ले सकता है। पुलिस और प्रशासन से लगातार निगरानी, छापेमार कार्रवाई तथा अवैध दवा आपूर्ति की जांच की मांग उठ रही है।
*नगर में चिन्हित नशे के संभावित अड्डे*
स्थानीय सूत्रों एवं नागरिकों द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार निम्न स्थानों पर इंजेक्शन नशा करने वाले युवाओं की गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं—
1. शासकीय सिविल अस्पताल के मुख्य गेट के आसपास का क्षेत्र
2. सिविल अस्पताल कर्मचारियों के आवासों के पीछे का हिस्सा
3. कृषि उपज मंडी के पीछे स्थित शेड क्षेत्र
4. पंचवटी कॉलोनी के पीछे स्थित साफकम गोदाम के आसपास का इलाका
5. संस्कार पैलेस के पीछे का सुनसान क्षेत्र और झाड़ियां एवं सुनसान स्थान, जहां इंजेक्शन और अन्य सामग्री मिलने की जानकारी सामने आई है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
नरसिंहपुर: ट्रेन से गिरकर बिहार का युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जवानों ने बचाई जान
- 03 June, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा महुआखेड़ा रेत खदान को लेकर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
- 03 June, 2026
- 4 Mins
