Follow Us:

फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में 80 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

1000537739

फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में 80 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
लक्ष्य के विरूद्ध फार्मर रजिस्ट्री कम पाए जाने पर पटवारी की एक वेतन वृद्धि रोकी
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने करेली तहसील के पटवारियों व आरआई की समीक्षा बैठक ली

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने करेली तहसील क्षेत्र के पटवारियों व आरआई की समीक्षा बैठक करेली तहसील के सभाकक्ष में बुधवार को ली। बैठक में उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री, ई- केवायसी, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, संकल्प से समाधान अभियान की विस्तृत समीक्षा की। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान 4 हजार 996 फार्मर रजिस्ट्री के लक्ष्य के विरूद्ध पटवारी श्री नीलेश प्रजापति के द्वारा 97 फार्मर रजिस्ट्री की गई थी। साथ ही सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवस की 9 शिकायत लंबित पाई गई। इस पर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने पटवारी श्री प्रजापति की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश मौके पर दिए। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में 80 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले पटवारियों को नोटिस जारी करने निर्देश। राजस्व कार्यों में प्रगति कम पाए जाने पर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आरआई आमगांव श्री संजय कुमार विश्वकर्मा और आरआई बरमान श्री अभिषेक साहू को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

               कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि बैठक से अनुपस्थित पटवारियों का एक दिवस का वेतन काटा जाए। संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं/ सेवाओं से संबंधित आवेदन व शिकायतों को शिविर लगाकर या घर-घर जाकर एकत्रित करें। साथ ही आवेदनों को पोर्टल में दर्ज करें। योजनाओं/ सेवाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों व शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के साथ समय सीमा पूर्ण करें। अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों से आवेदन लेकर उन्हें लाभांवित करें। अभियान के तहत ग्रामों/ वार्डों में लगने वाले कैम्पों में पटवारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। आयोजित कैम्पों के दौरान सीएससी के माध्यम से अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन दर्ज कराएं। साथ ही किसानों की फार्मर रजिस्ट्री व नागरिकों की ई- केवायसी का कार्य पूर्ण कराएं। कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देशित कि पटवारियों की नियमित साप्ताहिक बैठक लेकर अभियानों, राजस्व संबंधी कार्यों, फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य कार्य की समीक्षा करें। बैठक में एसडीएम नरसिंहपुर श्री मणिन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री सानू चौधरी, तहसीलदार श्री गौरीशंकर शर्मा, पटवारी व आरआई मौजूद थे।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।