चीचली थाना प्रभारी और पत्रकार की बातचीत का ऑडियो वायरल पत्रकारों पर हफ्ता वसूली, जुआ सट्टा अवैध गतिविधियों को संरक्षण के आरोप
- bySatendra Mishra
- 20 Mar 2026, 12:44 PM
- 4 Mins
चीचली थाना प्रभारी और पत्रकार की बातचीत का ऑडियो वायरल
पत्रकारों पर हफ्ता वसूली, जुआ सट्टा अवैध गतिविधियों को संरक्षण के आरोप
गाडरवारा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऑडियो-वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चीचली थाना प्रभारी द्वारा एक पत्रकार से बातचीत के दौरान कथित तौर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस ऑडियो में थाना प्रभारी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “पत्रकार केवल दारू के लिए आते हैं”, जिसके बाद पूरे जिले में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है।
मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब इसमें पत्रकारों पर हफ्ता वसूली और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने जैसे आरोप सामने आने लगे। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन पत्रकारों पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं और कितने लोग इसमें शामिल हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि वास्तव में कुछ पत्रकार थाना या चौकी से शराब लेने जाते थे, तो उनके नाम सार्वजनिक क्यों नहीं किए गए? पारदर्शिता और निष्पक्षता की बात करने वाले मीडिया वर्ग की इस मामले पर चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय स्तर पर इस पूरे प्रकरण को लेकर चर्चाएं जरूर तेज हैं, लेकिन निजी हितों और दबावों के चलते खुलकर कोई सामने नहीं आ रहा। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या यह मौन ही कथित तौर पर गलत गतिविधियों को अप्रत्यक्ष संरक्षण दे रहा है?
यह पहली बार नहीं है जब पत्रकारों पर इस तरह के आरोप लगे हों। इससे पहले भी गाडरवारा क्षेत्र में जुआ-सट्टा से जुड़े मामलों में पत्रकारों के नाम सामने आने की चर्चाएं हुई थीं, लेकिन उन मामलों में भी कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आ सका। जानकारों का मानना है कि सभी पत्रकारों को एक ही तराजू में तौलना उचित नहीं है, लेकिन यदि कुछ लोग इस तरह की गतिविधियों में लिप्त हैं तो उनकी पहचान उजागर होना जरूरी है, ताकि पत्रकारिता की साख बनी रह सके।
(नोट: खबर 24 लाइव टीवी इस वायरल ऑडियो/वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।)
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
उज्जैन-भोपाल रेल मार्ग पर शुक्रवार को तराना स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया
- 20 March, 2026
- 3 Mins
चैत्र नवरात्रि पूजा में क्या करना चाहिए पंडित निखिल स्थापक शास्त्री जी के अनुसार
- 18 March, 2026
- 7 Mins
