Follow Us:

नरसिंगपुर ​स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल: NTPC फर्जी पैथोलॉजी लैब घोटाले के आरोपियों को दिया जा रहा अभयदान!

1000797278

स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल: NTPC फर्जी पैथोलॉजी लैब घोटाले के आरोपियों को दिया जा रहा अभयदान!

नरसिंहपुर:

स्वास्थ्य विभाग के ढुलमुल रवैये और चुप्पी ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। NTPC परिसर में फर्जी रिपोर्ट और फर्जी फिटनेस सिग्नेचर के जरिए खेले जा रहे जानलेवा खेल के बाद भी दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के बजाय, पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डालने की साजिश रची जा रही है। सवाल यह उठ रहा है कि लाखों रुपये के इस फर्जीवाड़े में स्वास्थ्य विभाग की इस रहस्यमयी चुप्पी का आखिर राज क्या है?

जिला स्वास्थ्य अधिकारी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

​मामला सार्वजनिक होने और इतने दिन बीत जाने के बाद भी नरसिंहपुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) द्वारा इस बड़े घोटाले पर सख्त संज्ञान न लिया जाना बेहद संदिग्ध है। आखिर जिला स्वास्थ्य अधिकारी की इस ढिलाई और चुप्पी के पीछे क्या वजह है? क्या विभागीय संरक्षण में आरोपियों को अपने फर्जी दस्तावेज ठीक करने का समय दिया जा रहा है?

CMHO और BMO की चुप्पी पर उठे सवाल

  • FIR दर्ज क्यों नहीं? कार्रवाई के इतने दिन बीतने के बाद भी आखिर स्वास्थ्य विभाग ने दोषियों के खिलाफ अब तक F.I.R. दर्ज क्यों नहीं कराई?
  • अधिकारियों को क्या मिला ईनाम? CMHO से लेकर BMO तक ने इस गंभीर फर्जीवाड़े पर आखिर मौन क्यों साध रखा है? क्या अधिकारियों को कार्रवाई न करने की एवज में कोई बड़ा ईनाम मिल चुका है?
  • ठेका प्रक्रिया की जांच क्यों नहीं? किसी फर्जी लैब को कर्मचारियों के फिटनेस टेस्ट कराने का ठेका कैसे दे दिया गया? जिन-जिन कंपनियों ने इस संदिग्ध पैथलैब से फिटनेस कराया है, उनकी जांच कराने से विभाग क्यों भाग रहा है?

    ​बड़ा सवाल: आखिर लाखों के इस फर्जी पैथलैब घोटाले में किसका हाथ है, जो जिला स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर पूरा प्रशासनिक अमला चुप्पी साधे बैठा है? जनता अब जवाब और तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग कर रही है!

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।