Follow Us:

नरसिंगपुर गाडरवारा राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले मध्यप्रदेश टीम का बढ़ा हौसला, कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

1000222245


राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले मध्यप्रदेश टीम का बढ़ा हौसला, कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
गाडरवारा। 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों के बीच गाडरवारा के रुद्र मैदान में अभ्यासरत मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बीच कैबिनेट मंत्री एवं स्कूल शिक्षा तथा परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मंत्री श्री सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत, लगन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरकर मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने टीम के कप्तान सुबीर अरोरा को क्रिकेट किट भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, खेल विभाग के अधिकारी, टीम के कोच एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
गाडरवारा की धरती पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, राष्ट्रीय मंच पर मध्यप्रदेश की जीत की उम्मीद!
खबर 24 लाइव टीवी
 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।