Guna News: सिवनी के बहुचर्चित हवाला कांड की तर्ज पर अब गुना पुलिस भी करोड़ों की 'सेटिंग' के गंभीर आरोपों में घिर गई है। नेशनल हाईवे-46 पर चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपए की नकदी पकडऩे और फिर 20 लाख रुपए की रिश्वत लेकर मामला रफा-दफा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डीजीपी के संज्ञान में मामला आने के बाद ग्वालियर रेंज के डीआइजी अमित सांघी ने गुना पहुंचकर धरनावदा थाने में डेरा डाल दिया है। देररात तक चली इस जांच पड़ताल से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
थाने में हुई डील
ग्वालियर रेंज के आइजी अरविंद सक्सेना ने इस उच्च स्तरीय जांच की पुष्टि की है। पूरा घटनाक्रम धरनावदा थाने की रूठियाई चौकी के पास घटित हुआ। नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने गुजरात पासिंग कार (जीजे-05- आरके-9351) को रोका, जिसमें लगभग एक करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ। इतनी बड़ी रकम देख थाने के तीन रसूखदार पुलिसकर्मी (एक थाना प्रभारी, एक एएसआइ और एक हेड कांस्टेबल) सक्रिय हो गए। आरोप है कि व्यापारी के साथ थाने में ही डील हुई और 20 लाख रुपए लेकर बाकी के 80 लाख रुपए के साथ उसे रवाना कर दिया गया।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मध्यप्रदेश के मुखिया डा.मोहन यादव ने सीधी के औचक दौरे पर पहुंचकर जिले में हड़कंप मचा दिया
- 22 March, 2026
- 4 Mins
भोपाल: राजधानी स्थित हमीदिया अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है
- 20 March, 2026
- 6 Mins
उज्जैन-भोपाल रेल मार्ग पर शुक्रवार को तराना स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया
- 20 March, 2026
- 3 Mins
