करोड़ों के बकाया पर भड़के किसान, शुगर मिलों के खिलाफ नरसिंहपुर कलेक्टर से सख्त कार्रवाई की मांग

1000581301

 करोड़ों के बकाया पर भड़के किसान, शुगर मिलों के खिलाफ नरसिंहपुर कलेक्टर से सख्त कार्रवाई की मांग
नरसिंहपुर जिले में किसानों की समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं गन्ना और धान उत्पादक किसान लगातार अपने बकाया भुगतान और अन्य मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं इसी कड़ी में भाजपा नेता पवन पटेल, भारतीय किसान यूनियन के नेता देवेंद्र पाठक, विमलेश पटेल, लोकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पीड़ित किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं अपर कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा और विस्तृत चर्चा की ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि महाकौशल शुगर मिल, वंशिका शुगर मिल, करेली शुगर मिल, शक्ति शुगर मिल सहित अन्य शुगर मिलों द्वारा गन्ना उत्पादक किसानों का करोड़ों रुपए बकाया है, जिसका अंतिम भुगतान मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक ब्याज सहित किया जाए

किसानों ने विशेष रूप से बताया कि बड़गुमा आरआर एग्रो खंडसारी मिल पर लगभग 5 करोड़ रुपए का बकाया है। उन्होंने मांग की कि उक्त मिल को नीलाम कर किसानों का भुगतान शीघ्र कराया जाए। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय में ठोस एवं दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया गया किसानों ने यह भी अवगत कराया कि शक्ति शुगर मिल कोड़िया द्वारा पिछले सीजन के ₹20 प्रति क्विंटल की राशि अब तक नहीं दी गई है, जिससे करोड़ों रुपए का बकाया लंबित है

केवल गन्ना ही नहीं, जिले के लगभग 400 धान उत्पादक किसानों का भुगतान भी तकनीकी कारणों से अटका हुआ है, जिसे शीघ्र जारी करने की मांग की गई

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने जिले की पूर्ण एवं अपूर्ण गौशालाओं के संचालन, फसलों के लिए नहरों से पर्याप्त पानी, निर्बाध बिजली आपूर्ति, खाद-बीज की उपलब्धता और ई-टोकन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग भी रखी
उन्होंने सभी पीड़ित किसानों से एकजुट रहने और बकाया भुगतान की लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया
जिले में किसानों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं
 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।