जिले के 9 हजार 317 किसानों ने ई- टोकन के माध्यम से उर्वरक का किया क्रय जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने किए जा रहे लगातार प्रयास

1000496766

जिले के 9 हजार 317 किसानों ने ई- टोकन के माध्यम से उर्वरक का किया क्रय
जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने किए जा रहे लगातार प्रयास

उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने बताया कि ई- विकास प्रणाली (ई-टोकन उर्वरक वितरण) अंतर्गत जिले में 27 हजार 469 किसानों के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिसमें से 14 हजार 107 किसानों द्वारा ई-टोकन जनरेट किये गये और 9 हजार 317 किसानों द्वारा ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक क्रय किया गया है।

     उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में किसानों के लिए उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है और जिले में उर्वरकों की रैक प्राप्त हो रही है।

     इसी क्रम में नरसिंहपुर रैक प्वाइंट पर इफको कम्पनी की यूरिया रैक प्राप्त हुआ। उप संचालक कृषि ने रैक प्वाइंट पर जाकर उर्वरक का निरीक्षण किया। जिले में रेक आने के 2 दिवस के अंदर etokn.mpkrishi.org पोर्टल पर ई- टोकन बुक करने के लिए प्रातः 11 बजे स्टॉक अपडेट किया जायेगा, जिसका वितरण शीघ्र ही ई-विकास प्रणाली से किसानों को किया जायेगा।

     किसान ई-टोकन बुक एवं वितरण केन्द्र चयन करते समय यदि सेवा सहकारी समिति में तकनीकी समस्या आती है, तो जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक नरसिंहपुर से संपर्क करें। मार्कफेड वितरण केन्द्र चयन करते समय यदि तकनीकी समस्या आती है, तो जिला विपणन अधिकारी नरसिंहपुर से संपर्क करें। निजी/ प्राईवेट वितरण केन्द्र चयन करते समय यदि तकनीकी समस्या आती है, तो उप संचालक कृषि नरसिंहपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।